Kavita : स्त्री शक्ति को प्रणाम !

WOMEN

घर की रौनक, घर की खुशी
घर की चमक, घर की दमक
घर का रंग, घर क़ी उमंग
घर का कोना, घर का खिलोना
घर का अभिमान, घर का स्वाभिमान
घर का आँगन, घर काप्रांगण
घर की हरियाली, घर की खुशहाली
घर की इज़्ज़त, घर की संगत
घर की राखी, घर की होली
घर का तप, घर का व्रत
घर का आचरण, घर का विवरण
घर का गुलाब, घर की किताब
घर की उन्नति , घर की प्रगति
घर की मेहनत, घर की रंगत
घर का त्योहार, घर का व्यवहार
घर का पौधा, घर की बहार
घरो की डोर, घरो का जोड़
घर की देखभाल , घर की मिसाल
घर की चाहत , घर की राहत
घर का चल चलन , घर का रहन सहन
घर का रंग, घर का ढंग
घर की छाया, घर की काया
घर का पहनावा, घर की पुरवाई
घर की हँसी, घर की खुशी
घर की रोशनी, घर की चाँदनी
घर की आभा, घर की प्रभा
घर की सफाई, घर की पुताई
वास्तव मे जो सारा घर समेटी है
वो माँ है , बहू है , बेटी है

स्त्री शक्ति को प्रणाम !

–विवेक जैन

One comment

Leave a comment